फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK vs SRK: शाहरुख के तीन साल पुराने ट्वीट पर अचानक जागे केआरके, बोले- यह भाई तो...

Fri, 08 Jul 2022 12:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके बनाम एसआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान कभी भी सुर्खियों में आने का मौका नहीं छोड़ते। केआरके सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए कभी बॉलीवुड हस्तियों पर कटाक्ष तो कभी विवादास्पद ट्वीट्स करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने बॉलीवुड के रोमांस किंग को निशाने पर लिया है। जी हां, केआरके ने शाहरुख खान को तीन साल पुराने ट्वीट के लिए खरी-खरी सुनाई है।
विज्ञापन

2 of 4
केआरके
केआरके ने कहा...
केआरके ने लिखा, ये देखो! ये भाई शाहरुख खान अपनी ही दुनिया में मस्त है। ये मान लेते हैं कि सूरज इन्हीं की मर्जी से निकलेगा और डूबेगा। पिछले 9 सालों में सिर्फ 5 फिल्में बनाने वाले खुद को बॉलीवुड मानक घर बैठे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
'रईस' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : self
पिछले नौ सालों में पांच नहीं सात फिल्मों में नजर आ चुके हैं शाहरुख खान
  • 2013 - चेन्नई एक्सप्रेस्र
  • 2014 - हैप्पी न्यू ईयर
  • 2015 - दिलवाले
  • 2016 -  फैन
  • 2017 - रईस 
  • 2017 - जब हैरी मेट सेजल
  • 2018 - जीरो
विज्ञापन

4 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि शाहरुख खान ने 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। वहीं अब चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआरके, यशराज फिल्म्स की 'पठान' में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने के लिए तैयार है।इसके अलावा शाहरुख खान, एटली की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी की डंकी में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें