फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: ‘एक्स बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध?’ करण जौहर के इस सवाल पर सारा ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 15 Jul 2022 04:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आईं। इस दौरान सारा और जान्हवी के साथ करण ने ढेर सारी बातें कीं। 
विज्ञापन
सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, करण जौहर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 शुरू हो चुका है और इस सीजन का दूसरा एपिसोड भी स्ट्रीम हो गया। इस एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आईं। सारा और जान्हवी एक-दूसरे की खास दोस्त हैं और अक्सर दोनों साथ में छुट्टियां एंजॉय करती रहती हैं। ऐसे में जब दोनों इस शो में नजर आईं, तो दोनों ने करण जौहर के साथ ढेर सारी बातें कीं। इसी बीच करण ने सारा अली खान से उनके एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में भी एक पर्सनल सवाल किया, जो काफी हैरान करने वाला था। 

विज्ञापन


सारा से पूछा एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़ा सवाल
करण जौहर शो में आए गेस्ट के साथ हमेशा रेपिड फायर राउंड खेलते हैं। ऐसा ही खेल करण ने जान्हवी और सारा के साथ भी खेला। इस दौरान करण ने सारा से उनके एक्स बॉयफ्रेंड संग बने शारीरिक संबंध पर सवाल किया। करण ने पूछा कि एक्स के साथ शारीरिक संबंध? हां नहीं या असाधारण परिस्थितियों में... करण के इस सवाल का सारा ने भी काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। 

करण के अभिनेत्री का मजेदार जवाब
सारा इस सवाल का जवाब देते हुए बोलीं कि सही जवाब है नहीं... सही जवाब है शायद... असाधारण परिस्थितियों में... आपको नहीं पता यार। सारा का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद जान्हवी कपूर और करण जौहर दोनों ही खूब हंसे थे। हालांकि, सारा के इस जवाब को सुनने के बाद फैंस अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में सोचने लगे हैं, जिसका नाम शो में नहीं बताया गया है। हालांकि, यह एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले करण जौहर ने बताया था कि सारा और कार्तिक आर्यन रिलेशनशिप में रहे हैं। 
विज्ञापन


रणवीर सिंह से शादी करना चाहती हैं सारा
इस एपिसोड में सारा ने अपने फ्यूचर पति पर भी अपने विचार रखे थे। अभिनेत्री ने बताया कि वह रणवीर सिंह से शादी करना चाहती थीं। सारा ने ये भी कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि रणवीर सिंह शादीशुद हैं। यह चीज उनके लिए बड़ी डील नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें