बॉलीवुड के मशहूर निर्माता करण जौहर अपने शो पर आए मेहमानों से खुलकर बात कर लेते हैं। इतना ही नहीं वह सितारों के मुंह से हर तरीके की बात भी निकलवा लेते हैं। 'कॉफी विद करण 7' के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार ने उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ का सीक्रेट हंसते-हंसते बड़ी आसानी से बता दिया। अक्षय ने ट्विंकल और उनके बीच का सीक्रेट करण को बताते हुए कहा कि वह कईं बार ट्विंकल को अपनी किताबों में कुछ बातें लिखने से रोक देते हैं। फिर भले ही उन्हें अपनी बीवी के पैर क्यों न पड़ने पड़े।
अक्षय के अपने जब अपने इस सीक्रेट का खुलासा किया उसके बाद करण ने भी अपने जीवन से जुड़ी बात कही। करण ने कहा काश उनकी लाइफ में भी कोई अक्षय कुमार होता। सांमथा और अक्षय से बातचीत करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मेरी सेक्स और लव लाइफ बहुत ही लोनली है। हमेशा मस्ती-मजाक करने वाले करण की यह बातें सुनकर अक्षय-सामंथा चौंकने की बजाए फनी रिएक्शन दे रहे थे। लेकिन करण जौहर की यह बातें सुनकर यकीन करन पाना थोड़ा मुश्किल है कि वह इतना अकेला भी महसूस कर सकते हैं।
अक्षय कुमार और सामंथा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जहां 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' रिलीज होने जा रही है। 11 अगस्त को अक्षय के साथ-साथ आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का क्लैश होने वाला है। वहीं दूसरी ओर सामंथा साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'यशोदा' में दिखाई देंगी। 12 अगस्त, 2022 को तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली इस फिल्म के अलावा वह विजय देवरकोंडा के साथ 'खुशी' में करती दिखाई देंगी।