फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत को देखिए भोजपुरी में बोलते हुए

Tue, 15 Apr 2014 02:38 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत के मुंह से यदि भोजपुरी के शब्द निकलें तो यह एक अजूबा होगा ना? ऐसा होने जा रहा है।
विज्ञापन


सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म 'कोचादइयां' पांच अन्य भाषाओं के साथ-साथ भोजपुरी में भी प्रदर्शित होगी।

रजनीकांत के प्रबंधक ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म को भोजपुरी में 'यू' प्रमाणपत्र मिला है। यह भी नौ मई को साथ में प्रदर्शित होगी।"

भारत की इस पहली फोटो रियलिस्टिक 3डी ऐनिमेशन फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, आर.सरत कुमार, आदि पिनिसेट्टी, शोभना और रुक्मिनी भी नजर आएंगे। फिल्म नौ मई को सिनेमाघरों में उतरेगी।

फिल्म मीडिया वन ग्लोबल इंटरटेनमेंट और इरोस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 11 मई को देश-विदेश में रिलीज होने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें