फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: इस वजह से निर्माताओं ने आगे बढ़ा दी 'एनिमल' की रिलीज डेट, 'जवान' से है खास कनेक्शन

Wed, 13 Sep 2023 03:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की जवान की वजह से फिल्म की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन भूषण कुमार ने इसके पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' के टीजर ने उनके फैंस के बीच बज बढ़ा दिया है। अभिनेता संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सनी देओल स्टारर 'गदर 2' और अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' से होने वाला था। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को इस साल दिसंबर तक के लिए टाल दिया। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की जवान की वजह से फिल्म की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन भूषण कुमार ने इसके पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी एनिमल
अब हाल ही में भूषण कुमार ने कहा कि रणबीर की 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होगी। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया क्योंकि अभी इसका कुछ काम बाकी था। उन्होंने यह भी कहा कि 'जवान' की एडवांस बुकिंग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बहुत अधिक थी, जो कि साउथ का बाजार है। वहीं संदीप और रश्मिका मंदाना साउथ से हैं और 'एनिमल' एक पैन इंडिया फिल्म है, इसलिए वह इसे कई भाषाओं में करने की योजना बना रहे हैं, जो सिर्फ विभिन्न भाषाओं में डबिंग तक सीमित नहीं है। वह जवान की तरह इसे हर जगह प्रचारित करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें- The Marvels-Tiger 3: दिवाली पर दर्शकों को मिलेगा बंपर गिफ्ट, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच होगा महामुकाबला

गानों को अलग-अलग भाषाओं में डब करना पड़ रहा है
अधिक जानकारी का खुलासा करते हुए, भूषण कुमार ने कहा कि दूसरा कारण यह है कि 'एनिमल' एक संगीतमय फिल्म है और इसमें आठ गाने हैं। इसलिए उन्हें गानों को अलग-अलग भाषाओं में डब करना पड़ रहा है और तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित अन्य भाषाओं में इसे डब करने में समय लगता है। इसलिए, निर्माताओं ने इसे अभी रिलीज करना स्थगित कर दिया और अब वह इस फैसले से बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई फिल्में अब सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लोग वापस आ रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन

स्टारकास्ट
'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' से क्लैश होगी। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें