फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए अजय देवगन ने ट्रेड पंडितों को कहा 'मूर्ख'

Sat, 02 Sep 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
ajay devgn
विज्ञापन
फिल्म 'बादशाहो' से फैंस का मंनोरंजन करने वाले अजय देवगन ने ट्रेड पंडितों को बेवकूफ करार दिया है। हाल ही में अजय देवगन ने अपने एक बयान में कहा कि 90 के दशक में कई ट्रेड पंडितों ने उनके बारे में भविष्यवाणी की थी कि वो कभी भी अपने लुक्स की वजह से सुपर स्टार नहीं बन सकते। अजय ने कहा मुझे लगता है हमें इन ट्रेड पंडितों को सिरियसली नहीं लेना चाहिए। 
विज्ञापन


पढ़ें- करण जौहर के बारे में ये क्या बोल गईं कंगना, आप भी जानें
 
हालांकि शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' के पहली दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में इसका क्रेज दिखाई पड़ रहा है।

अजय का मानना है कि आजकल बेवजह ही लोग बॉक्स ऑफिस नंबर को इतनी तवज्जो देते हैं। अपने एक इंटरव्यू में अजय कहते हैं कि पहले के समय में कोई भी किसी भी फिल्म के बॉक्सऑफिस आंकड़ों के बारे में बात नहीं करता था इसलिए ये आंकड़े कहीं मौजूद भी नहीं होते थे लेकिन आज हम मीडिया में इन आंकड़ों को रिलीज करते हैं तो इस बारे में बात भी होती है।
विज्ञापन


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अजय कहते हैं,'मेरे लिए बॉक्स ऑफिस नंबर मायने रखते हैं क्योंकि आपने किसी फिल्म पर अगर कुछ पैसा लगाया है तो आपको उससे हुए प्रॉफिट एंड लॉस के बारे में जानना जरूरी होता है। हालांकि वो दूसरी बात है जब लोग मेरे काम की सराहना करते हैं तो मुझे काफी अच्छा लगता है'।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें