फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया 'पीके' में आमिर के गेटअप का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म 'पीके' के पोस्टर से लेकर इसके टीज़र तक सभी ने फिल्म में आमिर खान के लुक और उनके स्टाइल के प्रति उत्सुकता बेहद बढ़ा दी है। वह बेहद अलग और अनोखे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। लेकिन साथ ही उनके इस अंदाज़ के पीछे एक बेहद रोचक कहानी भी छिपी है।
विज्ञापन


दरअसल आमिर खान का यह अलग लुक सिर्फ अलग तरीके की सोच का ही नतीजा नहीं है, बल्कि इसे अंजाम भी बेहद सरल और मनोरंजक तरीके से दिया गया है। फिल्म के टीज़र और पोस्टर्स में हम आमिर खान को जिन कपड़ों में देख रहे हैं, वह महंगी लागत से डिजाइन करवाए गए कपडे नहीं है, बल्कि गली में चलने वाले आम लोगों के पुराने कपडे हैं। जिन्हें उनसे मांग कर पहना गया है।
विज्ञापन

आम लोगों से लिए कपड़े

​दरअसल फिल्म में गेट अप को लेकर आमिर और राज कुमार हिरानी ने यह फैंसला किया था, कि वह जिस भी जगह पर जाएंगे वहीं के स्टाइल के कपडे पहनेगे, और इन्हें वह आम लोगों से लेंगे। इसीलिए जब उन्होंने राजस्थान में शूटिंग की तो वहां के वास्तविक प्रिंट वाले राजस्थानी कपडे लोगो से मांगे।

जब उन्होंने वहां के लोगों से उनके पुराने कपड़ों की मांग की तो उन्होंने भी फिल्म की टीम का पूरा-पूरा साथ देते हुए अपने कपडे उन्हें दिए। इसके बदले में हिरानी ने किसी को नई शर्ट और किसी को पैसे दे दिए।

​जब ये सारे कपडे राजकुमार हिरानी को एक साथ दिखाए गए तो वह इतने सारे अलग-अलग स्टाइल के कपड़ों और उनमें आमिर खान के मनोरंजक लुक को देख कर उत्साहित हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें