पैरामाउंट की 'सोनिक द हेजहॉग 3' और डिज्नी की 'मुफासा: द लायन किंग' और 'मोआना 2' इसके साथ ही यूनिवर्सल की विकेड इन दिनों ग्लोबली काफी चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जादू चला रही हैं।
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा को मिला शानदार रिस्पॉन्स
पिछले हफ्ते रिलीज हुई मुफासा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ग्लोबली फिल्म ने 32.8 करोड़ डॉलर यानी 2805.32 करोड़ की कमाई की है। बात करें भारत की तो फिल्म रिलीज को 10 दिन हो गए हैं। रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार केवल भारत में किया है। भारत में फिल्म ने कुल 101.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी बेल्ट में फिल्म की 35.2 करोड़ की शानदार कमाई हुई है।
मोआना 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
900 मिलियन क्लब में शामिल होगी मोआना 2
'मोआना 2' ने 900 मिलियन डॉलर कलेक्शन में शामिल होने वाली है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ग्लोबली 882 मिलियन डॉलर यानी 7 हजार 549 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म जल्द ही 900 मिलियन डॉलर यानी 7 हजार 699 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने फ्रांस, यूके, जर्मनी, मैक्सिको, ब्राजील में सबसे ज्यादा कमाई की है। भारत में फिल्म रिलीज के 19 दिन बाद फिल्म ने कुल 24.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'सोनिक द हेजहॉग 3'
- फोटो : इंस्टाग्राम @jump4evershonen
पिछली फिल्मों ने की इतनी कमाई
सोनिक 3 की पिछली फिल्मों की बात करें तो पहली 'सोनिक द हेजहॉग' ने 319 मिलियन डॉलर 2 हजार 728 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाई की थी। वहीं, सोनिक द हेजहॉग 2 साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म में ग्लोबली 405 मिलियन डॉलर 3 हजार 465 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बात करें 'सोनिक द हेजहॉग 3' ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर ग्लोबली 211 मिलियन डॉलर यानी 1 हजार 805 करोड़ की कमाई कर ली है।
सोनिक 3
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज अभी बाकी है
पैरामाउंट की 'सोनिक 3' भी काफी बड़ी फिल्म बनी है। फिल्म का निर्देशन जेफ फाउलर ने किया है। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 'सोनिक द हेजहॉग 2' से ज्यादा है। फिल्म ने विदेश में काफी तेजी से रफ्तार पकड़ी। फिल्म अभी कोरिया, ब्राजील और इटली में रिलीज होना बाकी है। फिल्म को यूके, मैक्सिको, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, पनामा, पेरू, कोलंबिया और मलेशिया में रिलीज किया जा चुका है।