फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Selena Gomez: हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर सेलिना ने साझा किए बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक पल, सगाई के बाद हैं खुश

Sat, 28 Dec 2024 11:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल के आखिर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में सेलिब्रिटी वैकेशन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में हॉलीवुड सिंगर, एक्ट्रेस सेलिना गोमेज ने भी अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैेंको के साथ छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।


 
विज्ञापन
सेलिना गोमेज-बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलिना गोमेज हॉलीवुड में बहुत फेमस हैं, उनकी इंडियन फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। वह सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर साझा करती है तो फैंस लाखों में व्यूज और लाइक्स देते हैं। हाल ही में सेलिना ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है, इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन

बेनी ब्लैंको को किस करती दिखीं सेलिना 
सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर बेनी ब्लैंको के साथ वैकेशन की कुछ प्यारी तस्वीर साझा की है। इनमें वह बेनी को लिप किस करती हुई नजर आई। दोनों का यह रोमांस देखकर, फैंस ने खूब कमेंट्स भी किए। इस जोड़े की यह प्यार भरी तस्वीर फैंस को खूब पसंद आई।

Year ender 2024: वूमेन सेंट्रिक एक्शन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, आलिया का जलवा भी रहा फीका 




 

सगाई कर चुके हैं बेनी-सेलिना 
सेलिना और बेनी ब्लैंको लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में दोनों ने सगाई भी की है। हो सकता है कि जल्द ही यह हॉलीवुड कपल शादी भी कर ले। बेनी भी हॉलीवुड में बतौर सॉन्ग राइटर एक्टिव हैं। वह कई हॉलीवुड फिल्माें के लिए काम कर चुके हैं। बेनी बतौर प्रोड्यूसर भी हॉलीवुड में काम करते हैं।

 

विज्ञापन

सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : सोशल मीडिया

जस्टिन बीबर से कभी रहा अफेयर 
सेलिना पहली बार किसी के प्यार में नहीं है। सालों पहले सिंगर जस्टिन बीबर के साथ भी उनका रिलेशनशिप चर्चा में रहा। लेकिन आगे चलकर इनका ब्रेकअप हो गया। जस्टिन ने किसी और से शादी कर ली और वह एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अब सेलिना भी बेनी ब्लैंकाे के साथ रिलेशनशिप में और उनके साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करने को भी तैयार हैं। सेलिना गोमेज को यूं खुश देखकर उनके हॉलीवुड के फ्रेंड्स, वेलविशर भी काफी खुश महसूस कर रहे हैं। सेलिना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक्टिंग, सिंगिंग के अलावा बतौर होस्ट कुकिंग बेस्ड रियालिटी शो भी होस्ट करती हैं, जिसमें दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें