फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंकणा बोलीं, 'एक थी डायन' में हैं कई रहस्य

Thu, 04 Apr 2013 01:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा फिल्म 'एक थी डायन' से डरावनी फिल्मों में अभिनय की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक थी डायन रिश्तों की जटिलता की भुतही कहानी है, जो आपको डरा देगी।  
विज्ञापन


उनका कहना है कि फिल्म में उनका किरदार अभिनेता इमरान हाशमी के साथ रहस्यमयी रिश्ते पर आधारित है। 'एक थी डायन' का निर्माण एकता और विशाल ने मिलकर किया है। यह कोंकणा के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कोंकणा आखिरी बार फिल्म 'सात खून माफ' में देखी गई थीं। इसके पहले उन्होंने विशाल की 'ओंकारा' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं क्योंकि एक बच्चे की मां बनने के बाद मैं लम्बे समय बाद वापसी कर रही हूं। अब मेरा बेटा थोड़ा बड़ा हो गया है और मैं एक रोचक फिल्म के साथ वापसी कर रही हूं।"
विज्ञापन


कोंकणा ने कहा, "मैं पहली बार भयावह फिल्म कर रही हूं और मैं विशाल, एकता और हुमा जैसा बड़े लोगों के साथ काम कर रही हूं इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।"

कानन अय्यर द्वारा निर्देशित 'एक थी डायन' 18 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें