एक अलग विषय पर बनी रोर फिल्म कैसी है? जानिए इस फिल्म को मिले हैं कितने स्टार
अमर उजाला ने रोर फिल्म को इन दिनों बॉलीवुड में बन रही रूटीन फिल्मों से अलग हटकर बताया है। अमर उजाला के अनुसार यह ऐसी फिल्म है तो आपको रोमांचित तो करती ही है कई जगहों पर आपको पर्याप्त ज्ञान भी देती है। समीक्षक ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं।
पढ़िए इस फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/SJaldT
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार फिल्म के एक्शन आप प्रभावित करते हैं। चूंकि बॉलीवुड में इस तरह की फिल्में कम बनती हैं इसलिए यह फिल्म अलग सी जान पड़ती है। लेकिन फिल्म के कई सारे पक्ष ऐसे हैं जहां की कमजोरी खुलकर सामने आती है। समीक्षक ने इस फिल्म को 2.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/KsX58Z
इंडिया टुडे ने इस फिल्म को लगभग खारिज किया है। फिल्म की मेकिंग की आलोचना के साथ निर्देशक के द्वारा तथ्यों को दिखाने पर भी आलोचक को आपत्ति है। फिल्म में कलाकारों के अभिनय को भी अच्छा नहीं माना गया है। फिल्म को महज एक स्टार दिया गया है।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/MYRn5B
टाइम्स ऑफ इंडिया को यह एक औसत फिल्म लगी है। समीक्षक के अनुसार फिल्म एक अच्छे विषय को तो उठाती है लेकिन उस विषय को इतने अच्छे तरीके से पेश नहीं कर पाती कि दर्शक पूरी तरह से फिल्म से बंध जाए। फिल्म को 2 स्टार दिए गए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षाः http://goo.gl/J3l4JI