अतिचर्चित फिल्म पीके रिलीज हो गई। लेकिन फिल्म का टिकट बुक कराने से पहले जान लें या अच्छी है या बुरी?
पीके फिल्म कैसी है यह जानने के लिए यह जानना जरूरी है कि अलग-अलग समीक्षकों ने इस पर स्टार कितने लुटाए हैं। सभी समीक्षाओं में एक बात को कॉमन है कि फिल्म अच्छी है। फिल्म को 3 से 4.5 स्टार तक मिले हैं।
अमर उजाला ने इस फिल्म को एक शानदार फिल्म तो बताया है लेकिन साथ ही यह संकेत भी दिए हैं कि एक जगह पर आकर यह फिल्म थोड़ा भटक भी जाती है। कहीं कहीं पर यह फिल्म ओएमजी की भी याद दिलाती है। समीक्षक ने फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा goo.gl/nzwjRi
indiatoday.in ने इसे जबर्दस्त फिल्म बताते हुए किसी भी सूरत में देखने के लिए कहा है। समीक्षक के अनुसार यह फिल्म समीक्षा की हर कसौटी पर खरी उतरती है। समीक्षक ने इसे 4.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/Y4Sga2
koimoi.com के अनुसार आमिर खान का अभिनय और फिल्म की स्क्रिप्ट आपको बांधकर रखती है। समीक्षक के अनुसार पीके एक ऐसी फिल्म है जो आपने आसपास कई सारी कहानियों को साथ लेकर चला करती है। समीक्षक ने फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/HvXj7y
बॉलीवुड हंगामा ने इस फिल्म को अद्भुत बताया है। समीक्षकों के अनुसार ऐसी हिंदी फिल्में बहुत कम बनती हैं जिसमें सबकुछ परफेक्ट हो। आमिर के इस रोल को उनका सबसे अच्छा अभिनय बताते हुए समीक्षक ने फिल्म को 4.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/aW49D7