फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ यूं शूट हुआ था आमिर खान का न्यूड सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान के न्यूड पोस्टर पर विवाद हुआ और पर्दे पर उन्हें देख कर लोग चौंके, परंतु हिरानी के अनुसार आमिर प्रोफेनशल ऐक्टर हैं। उन्होंने बताया कि मंडावा (राजस्थान) में शूटिंग के दौरान आमिर ने यह सीन बड़ी सहजता से शूट किया। वह बताते हैं, ‘जब हमने इसे शूट किया, यह सीन उस दिन की योजना में नहीं था।
विज्ञापन


उस दिन काम जल्दी खत्म हो गया और हम सोच रहे थे कि क्या करें, तभी लगा कि समय है क्यों न न्यूड सीन शूट कर लें।’ आमिर तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने कोई हिचक नहीं दिखाई। हिरानी के अनुसार स्क्रिप्ट में भी जब इस सीन की बात आई थी तो आमिर ने किसी संशोधन की बात नहीं की थी।

जब आमिर खान के इस न्यूड पोस्टर पर विवाद हुआ तो आमिर ने यही कहा था कि जो लोग इस बात पर हो-हल्ला मचा रहे हैं जब फिल्म रिलीज होगी तो उन्हें समझ आ जाएगा कि उस पोस्टर में वह न्यूड क्यों हैं। अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई है तो दर्शकों को यह बात समझ आ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

अगली फिल्म संजय दत्त के जीवन पर

पीके की रिलीज के बाद हिरानी राहत महसूस कर रहे हैं। उनका वादा है कि अगली फिल्म में पांच साल नहीं लगेंगे। हिरानी के अनुसार, ‘वह मैं डेढ़-दो साल में बना दूंगा। जो संभवतः संजय दत्त के जीवन पर होगी। मैं उनकी जीवन यात्रा दिखाऊंगा।’

फिल्म के लिए हिरानी और अभिजात जोशी संजय दत्त, उनके परिजनों और मित्रों से कई घंटों के लंबे इंटरव्यू ले चुके हैं। इसकी स्क्रिप्ट की योजना बन रही है। इसमें रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका दी जाएगी।

हिरानी संजय को लेकर मुन्नाभाई सीरीज पर भी काम कर रहे हैं। चर्चा थी कि वह मुन्नाभाई चले अमेरिका नाम से फिल्म बनाएंगे। हिरानी कहते हैं कि हमने वह आइडिया ड्रॉप कर दिया है। नए आइडिये पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें