फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडोम के प्रयोग को लेकर रणवीर ने खोले राज

विज्ञापन
विज्ञापन
जब से रणवीर सिंह ने कंडोम के एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए विज्ञापन किया है, तब से उनसे हर इंटरव्यू में इस बात पर सवाल किए जाते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि क्या रणवीर उसी ब्रांड को इस्तेमाल करते हैं जिसे वे प्रमोट कर रहे हैं।
विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि यह हीरो इन सवालों का जवाब देने में हिचकता भी नहीं है। रणवीर बेहिचक कहते हैं कि मैंने आजतक हमेशा एक ही ब्रांड इस्तेमाल किया है। उनकी ईमानदारी से बॉलीवुड के लोग चौंक रहे हैं क्योंकि उनसे पहले किसी हीरो ने कंडोम का विज्ञापन नहीं किया था और न ही वे खुलकर सेक्स जैसे विषय पर बात करते हैं।
Trending Videos

रामलीला के दौरान मिला था ऑफर

किसी कंपनी के कंडोम के ब्रांड एंबसेडर बनने का खयाल कैसे आया? रणवीर बताते हैं, ‘दरअसल जब मैं फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः राम-लीला’ का प्रमोशन कर रहा था तो एक दिन मुझे लगा कि ऐक्टर कंडोम को क्यों प्रमोट नहीं करते?

आज सेक्स पहले की तरह दबे-छुपे बात करने का विषय तो रहा नहीं। लोग दकियानूसी नहीं हैं। फिर पूरी दुनिया में और हमारे देश में भी कंडोम का प्रचार होता है।’ सिर्फ इतना ही नहीं, रणवीर की मानें तो इन बातों के साथ उन्हें यह भी खयाल आया कि कंडोम स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। यह यौन संक्रामक रोगों को फैलने से रोकता है।
विज्ञापन

मुझे कोई हिचक नहीं

रणवीर के अनुसार, ‘इन्हीं बातों को सोचते हुए मुझे लगा कि सेलेब्रिटी होने के नाते मुझे कंडोम का प्रचार भी करना चाहिए।’
वैसे उल्लेखनीय तथ्य यह है कि रणवीर ने जिस कंडोम ब्रांड के विज्ञापन में काम किया है वह टीवी पर नहीं दिखाया जा रहा है। यह विज्ञापन केवल इंटरनेट पर उपलब्ध है।

जिसे सोशल मीडिया में जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर कहते हैं, ‘मैंने अपने पुराने दोस्त करन कपाड़िया के साथ मिल कर इसे तैयार किया। इस विज्ञापन को बनाने में मैं शुरू से अंत तक शामिल रहा।’ अब इस विज्ञापन की तारीफों ने रणवीर को न केवल खुशी दी है, बल्कि उनके फैन्स की संख्या में भी यह विज्ञापन देखकर कुछ इजाफा ही हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें