फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के लिए कुछ भी करने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी के दीवाने सिर्फ आम लोग नहीं हैं, बल्कि फिल्मों में खासी ऊंचाई हासिल कर चुके ऐक्टर भी हैं। जी हां, तभी तो भविष्य में कभी सेक्सी फिल्मों में काम न करने की कसम खाने वाले रितेश देशमुख ने अपनी कसम तोड़ दी है। रितेश ने बॉलीवुड में मस्ती (2004), क्या कूल हैं हम (2015), क्या सुपर कूल हैं हम (2012) और ग्रैंड मस्ती (2013) जैसी सेक्स कॉमेडी फिल्मों में काम किया है और कई द्वीअर्थी संवाद तथा दृश्य किए हैं।
विज्ञापन

ऐसी फिल्म नहीं करने की बात

‘ग्रैंड मस्ती’ की सुपर कामयाबी के बाद रितेश ने कहा था कि भविष्य में वह ऐसी फिल्में नहीं करेंगे क्योंकि जब उनके बच्चे बड़े होकर ये फिल्में देखेंगे तो क्या सोचेंगे? इस बीच उनकी पत्नी जेनिलिया डिजूसा के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं।

खैर सूत्रों की मानें तो रितेश अब लेखक से निर्देशक बने मिलाप जवेरी की सेक्स कॉमेडी ‘मस्तीजादे’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में पोर्न स्टार सनी लियोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनका नाम लैला लेले रखा गया है और उनका कुछ सेकेंड का ट्रेलर भी यूट्यूब पर आ चुका है।
विज्ञापन

बेहद द्घिअर्थी होगी फिल्म

इस टीजर को देखकर समझ आ जाता है कि फिल्म कितने द्विअर्थी अंदाजों से भरी होगी। ऐसी फिल्म में रितेश का आना क्या यह बताता है कि उन्होंने सनी लियोनी के लिए अपनी कसम तोड़ दी है? इसका जवाब फिल्म देखने पर मिलेगा क्योंकि वह मालूम होगा कि वह कितनी देर और कैसे रोल में इस पोर्न स्टार के साथ हैं। फिल्म के इस साल अगस्त में रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें