फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत की हिट सेक्स कॉमेडी फिल्में

Thu, 12 Sep 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज होने वाली 'ग्रैंड मस्ती' सेक्स कॉमेडी फिल्म है। इसके पहले आईं सेक्स कॉमेडी फिल्मों के बारे में भी जानिए।
विज्ञापन


हॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी एक जॉनर रहा है। यहां समय-समय सेक्स कॉमेडी फिल्में बनती रही हैं। 'अमेरिकन पाई' और 'हैंगओवर' जैसी सेक्स कॉमेडी फिल्में कई सीरिज में बन चुकी हैं।

भारत में सेक्स कॉमेडी फिल्मों का अलग से कोई जॉनर नहीं है। यहां कॉमेडी फिल्मों के कुछ संवादों में डबल मीनिंग सेंस डालने का प्रयास किया जाता रहा है। इन फिल्मों को द्विअर्थी कॉमेडी फिल्मों के रूप में जाना जाता रहा है।
विज्ञापन


हिंदी फिल्मों में सेक्स कॉमेडी की शुरुआत 2004 में रिलीज हुई 'क्या कूल हैं हम' फिल्म से होती है। एकता कपूर की इस फिल्म में सही मायने में ऐसी कॉमेडी थी जो सेक्स के इर्द-गिर्द घूमती थी।

संगीत सिवन निर्देशित इस फिल्म में तुषार कपूर और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। नेहा धूपिया और ईशा कोप्पियर इस फिल्म की नायिका थीं। यह फिल्म सफल रही थी।

इसके बाद आमिर खान के बैनर की फिल्म 'डेल्ही बेली' में सेक्स कॉमेडी अपने पूरे शबाब पर नजर आई। फिल्म के संवादों में ऐसा खुलापन था जो फिल्म इतिहास में कभी नहीं हुआ। अभिनव देव निर्देशित इस फिल्म में इमरान खान, वीर दास और कुणाल राय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई।

यह फिल्म न सिर्फ चर्चित हुई बल्कि हिट भी रही। अब इस फिल्म के सीक्वल बनाने की बात हो रही है।

पहली सेक्स कॉमेडी फिल्म मानी गई 'क्या कूल हैं हम' की सीक्वल फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम भी एक सेक्स कॉमेडी थी। इस फिल्म में खुलापन पिछली फिल्म से ज्यादा था लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही। फिल्म का निर्देशन सचिन यर्दी ने किया।
विज्ञापन



अब इंद्र कुमार के निर्देशन में 'मस्ती' फिल्म की सीक्वल फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' बनकर आ रही है। ए प्रमाण पत्र वाली इस फिल्म के निर्देशक पहले ही दर्शकों से कह चुके हैं कि इस फिल्म को देखने से पहले शर्म घर छोड़कर आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें