फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी ने बताया अपनी 'फिगर' का राज

Tue, 18 Mar 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने चाहने वालों को अपनी परफेक्ट फीगर का राज बताया है। क्या आप इस राज को जानते हैं?
विज्ञापन


अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लैक्मे फैशन वीक समर रिजॉर्ट 2014 में नए अवतार में नजर आईं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम करके उन्होंने संतुलित काया पाई

है। डिजायनर मनीष मल्होत्रा के नीले रंग परिधान में सोनाक्षी फैशन समारोह का आगाज करने रैंप पर उतरीं।

सोनाक्षी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "यह अचानक नहीं हुआ है। मैंने पिछले साल नवंबर में ही नियमित व्यायाम शुरू किया था और अब मार्च में

इसका परिणाम नजर आया है। मैं नियमित रूप से व्यायाम करती हूं। इस बीच मैं फिल्म की शूटिंग भी कर रही हूं, लेकिन व्यायाम भी करती हूं।"

सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'हॉलीडे' में मुक्के बाज की भूमिका में नजर आएंगी। छह जून को प्रदर्शित हो रही फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार नायक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें