फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही गिल को मिल गया असली भूत

Wed, 29 Jan 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री माही गिल को असली का भूत मिल गया। यह मामला एक फिल्म की शूटिंग का है।
विज्ञापन


कई बार अच्छे कलाकार फिल्म के पात्र में इतनी गहराई से उतर जाते हैं कि उन्हें हर वक्त उस पात्र में ही खोए रहने का भ्रम बना रहता है।

लगता है कि कुछ ऐसा ही अभिनेत्री माही गिल के साथ हुआ। माही गिल इन दिनों एक भुतही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

'गैंग्स ऑफ घोस्ट' नाम वाली इस फिल्म की इन दिनों आऊटडोर शूटिंग हो रही है। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक कर रहे हैं।

हुआ यूं कि एक रात माही गिल को एहसास हुआ कि उन्हें प्रेत की कोई छाया दिखाई दी। फिर क्या वह जोर-जोर से चीख उठीं।

रात के सन्नाटे में माही की इस चीख से हड़कंप मच गया। लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि माही को वहां कोई भूत दिख गया।

इसके पहले कुछ ऐसा ही किस्सा बिपाशा बसु के साथ ऊटी में हो चुका है। वह उस समय 'आत्मा' फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें