फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty: 416 दिन में बना था अथिया का लहंगा, वेडिंग रिंग समेत कुंदन ज्वैलरी भी बेहद खास

Tue, 24 Jan 2023 01:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अथिया ने अपने खास दिन के लिए बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। तस्वीरें सामने आते ही हर किसी की नजरें अथिया के खूबसूरत लहंगे से हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बेटी की शादी की खुशी में सुनील शेट्टी पैपराजी को बेहद खुशी से मिठाइयां खिलाते हुए नजर आए। शाम हुई तो दुल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिनसे नजरें हटाना लगभग सभी के लिए मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल के वेडिंग आउटफिट को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने विशेष रूप से डिजाइन किया था। इस लहंगे को तैयार करने में अनामिका खन्ना को 10 हजार घंटे यानी 416 दिन का वक्त लगा। डिजाइनर ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर अथिया शेट्टी के लिए खास अंदाज में इसे तैयार किया। इसका खुलासा खुद डिजाइनर ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल रंग के जोड़े की जगह पेस्टल रंग का चिकनकारी लहंगा चुना। डिजाइनर ने अथिया शेट्टी के इस लहंगे पर बारीकी से काम किया। उनका लहंगा पूरी तरह हाथ से बुना गया था और रेशम में जरदोजी और जाली के काम के साथ बनाया गया। घूंघट और उसका दुपट्टा रेशम के धागों से बना। बता दें कि अभिनेत्री ने इस गुलाबी लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए इसे पोलकी नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, मैचिंग कड़े और अनोखे कलीरे के साथ पेयर किया था। 

यह भी पढ़े: साहिर के मोहल्ले में साहिर की दास्तां, चुटकुलों पर हंसे तो इन किस्सों पर रो पड़े सुनने वाले
विज्ञापन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, केएल राहुल ने अपनी दुल्हनिया का साथ देते हुए पेस्टल और लाइट रंग की शेरवानी चुनी। वाइट और क्रीम कलर की शेरवानी में दूल्हे राजा भी किसी से कम नहीं लगे। राहुल की शेरवानी के साथ दुपट्टा भी था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग मोजड़ियां भी पहनीं। वहीं, गले में हरे रंग के मोतियों के हार से लुक कंप्लीट किया।

यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म की स्क्रिप्ट हुई तैयार, इस दिन कहानी फाइनल करेंगे दादा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें