फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty-Kl Rahul: अपने सपनों के घर में रहने को तैयार हैं अथिया शेट्टी और केएल राहुल! कपल ने किराए पर लिया लग्जरी अपार्टमेंट

Fri, 22 Apr 2022 01:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया और रणबीर की शादी के बाद बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी के चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अथिया और केएल राहुल ने एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है।
 
विज्ञापन
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया और रणबीर की शादी के बाद बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फिलहाल फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अथिया और केएल राहुल ने मुंबई में ही एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है।

विज्ञापन


लाखों में है अपार्टमेंट का किराया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने सपनों का घर ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, कपल ने मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड पर एक अपार्टमेंट लिया है। यह सी-फेसिंग 4 बीएचके अपार्टमेंट बिल्डिंग के 8वें माले पर है और इसका किराया 10 लाख रुपये है।

दोनों में दिखती है जबरदस्त बॉन्डिंग
अथिया और राहुल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर एक दूसरे को प्यार जताते रहते हैं। फैंस को भी दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आती है। खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमेन फ्रेंड के जरिए हुई थी और यहीं से दोनों की मुलाकात शुरू हुई। बाद में दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाने लगा और दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए पोस्ट करने लगे। फिलहाल कपल ने कुछ समय बाद अपने रिश्तें को ऑफिशियल कर दिया था। हाल ही में राहुल के 30वें जन्मदिन पर अथिया ने उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं और पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। तो वहीं केएल राहुल ने भी बहुत प्यार से रिप्लाई देते हुए लव यू लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें