पलक तिवारी हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंची थीं। जहां उनसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर सवाल किया गया। उनसे होस्ट ने पूछा गया कि वह किस व्यक्तित्व के इंसान हैं। जिसके जवाब में पलक ने कहा कि आर्यन उनके जैसा है। वह हर किसी का गर्मजोशी से स्वागत करता है। हर किसी से बात करता है।
पलक तिवारी ने आर्यन खान के बारे में बात करते हुए बताया कि वह बहुत ही स्वीट हैं, पार्टीज में वे काफी प्यार से सबके साथ पेश आते हैं। आर्यन हर किसी से बात करते हैं, हाय हैल्लो करते हैं। लेकिन इसके बाद आर्यन एक कोना पकड़कर बैठ जाते हैं। वह शांत किस्म के इंसान हैं। वह ऑनस्क्रीन ऑफस्क्रीन एक जैसे ही हैं। उन्हें समझना मुश्किल और आकर्षक है।
बता दें कि पलक सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दिखाई देंगी। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी होगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को बताया शानदार, बोले- दुनियादारी उन्हीं से सीखी है