फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Savi: केके का गाना 'वादा हमसे करो' रिलीज, दिवंगत गायक की आवाज सुनकर फैंस हुए भावुक

Sat, 25 May 2024 09:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी गायकी से लाखों दिलों पर राज करने वाले गायक केके का गाना 'वादा हमसे करो' रिलीज हो गया है। इस गाने में दिवंगत सिंगर की आवाज सुनकर लोग भावुक हो गए हैं।
विज्ञापन
केके - फोटो : यूट्यब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्या खोसला, हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म सावि जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल, फिल्म की टीम इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का एक रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है। 
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी को देख दर्शकों को याद आएंगी श्रीदेवी! एक्ट्रेस ने बताई वजह

 

केके का नया गाना रिलीज
'वादा हमसे करो' की खास बात यह है कि इसे केके ने गाया है। केके का यह गाना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस गाने की शुरुआत में मेकर्स ने केके को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "लाखों दिलों को मंत्रमुग्ध करने वाली अविश्वसनीय आवाज। लेजेंड्री केके का अपने प्रशंसकों को एक और उपहार। दो मिनट 50 सेकंड लंबे इस गाने को पीयूष शंकर ने कंपोज किया है। वहीं, इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। हाल ही में सावि के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने खुलासा किया था कि केके का आखिरी गाना लोगों को इस फिल्म में सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि इस गाने को रिकॉर्ड करने के एक हफ्ते बाद ही केके का निधन हो गया था। 

फैंस हुए भावुक
इस गाने की रिलीज के बाद फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। अपने फेवरेट सिंगर की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में फैंस भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, "केके सर का अंतिम उपहार, क्या सुरीली आवाज है, हम आपको हमेशा याद करते हैं सर। " दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं अब भी स्वीकार नहीं करना चाहता कि केके अब इस दुनिया में नहीं हैं.. अमर आवाज.. इस गाने ने मुझे भावुक कर दिया।" इसके अलावा और भी बहुत से लोग सोशल मीडिया पर इस गाने को सुनकर दिवंगत गायक को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य भूमिका में दिखेंगी दिव्या
सावि की बात करें तो फिल्म में दिव्या खोसला मुख्य भूमिका में हैं। वे पर्दे पर एक गृहिणी के किरदार में दिखेंगी। वहीं, उनके पति का किरदार हर्षवर्धन ने निभाया है। फिल्म में उनके पति को उस अपराध के लिए जेल में डाल दिया जाता है, जो उन्होंने किया ही नहीं। यह फिल्म 31 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने 'जान' के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट कर लुटाया कुणाल खेमू पर प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें