बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज गायक केके की आज पहली पुण्यतिथि है। यारों और पल जैसे ऐतिहासिक गानों के हिटमेकर को पिछले साल कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिस कारण उनकी मौत हो गई थी। केके की मौत ने पूरे संगीत जगत में एक सूनापन छोड़ दिया था। अब उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनके करीबी दोस्त शान ने उन्हें याद कर सिंगर के लिए कुछ बेहद अनमोल शब्द कहे हैं।
शान ने केके की पुण्यतिथि पर कही यह बात
आज केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की पहली पुण्यतिथि है। आज के दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड समेत सिंगर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके करीबी दोस्त शान ने भी सिंगर को “केके और मैं परिवार की तरह थे। इसलिए जब मैंने पिछले साल उनकी मृत्यु के बारे में खबर सुनी तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैंने सोचा कि यह एक मजाक था। लेकिन जब मुझे पता चला कि यह सच है, तो मैं टूट गया। वह आसपास के सबसे अनुशासित लोगों में से थे। वह धूम्रपान या शराब नहीं पीता था। बहुत ही ज्यादा सीधा साधा आदमी था।’
Deepika Chikhlia: रामानंद सागर की ‘सीता’ की छोटे परदे पर 33 साल बाद वापसी, इस धारावाहिक में मिला दमदार किरदार
आज भी करते हैं केके को याद
शान ने आगे कहा, ‘किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ेगा। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें हमें छोड़े हुए एक साल हो गया है। एक साथ गाने रिकॉर्ड करते समय या मंच पर परफॉर्मेंस करते हुए हमारे कुछ बेहतरीन समय थे। केके बहुत अनुशासित थे। वह समय पर पहुंच जाते थे और गाने की रिकॉर्डिंग या स्टेज शो के लिए उनकी तैयारी हमेशा सही रहती थी। शान कहते हैं कि इंडस्ट्री में कई अन्य लोगों के विपरीत जो बाहर रहना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर अपने जीवन की झलक दिखाते हैं, केके को अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद है।’
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर ने साइन किया नया प्रोजेक्ट? अपने लुक को लेकर किया बड़ा खुलासा
केके की मौत ने शान को दी यह सबक
केके की मौत से शान ने एक बड़ा सबक लिया है। शान ने कहा, ‘मेरे परिवार ने जोर देकर कहा कि मैं एक एमआरआई करवाता हूं। शुक्र है, यह सब ठीक था। लेकिन उनकी मृत्यु ने मुझे एहसास कराया कि जीवन कितना अनमोल है। इसलिए आज में जीना काफी महत्वपूर्ण है।’