किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में शामिल हुई 'येंतम्मा'
इस बीच फिल्म से संबंधित एक और खुशखबरी सामने आई है। सलमान खान की इस फिल्म का गाना 'येंतम्मा' हाल ही में रिलीज हुआ था। अब खबर है कि फिल्म के गाने ने ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। 'किसी का भाई, किसी की जान' के इस गाने ने कोरियन सिंगर्स के पॉपुलर गानों को पीछे छोड़ दिया है।
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : सोशल मीडिया
'लाइक क्रेजी' और जीसू के 'फ्लावर' के गानों को छोड़ा पीछे
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के इस गाने ने बिलबोर्ड हॉट ट्रेंडिंग सॉन्ग्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने गानों की चार्ट लिस्ट में बीटीएस ग्रुप के मेंबर और कोरियन सिंगर जिमिन के 'लाइक क्रेजी' और जीसू के 'फ्लावर' गानों को भी मात दे दी है। वहीं, फिल्म के इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन समेत कई लोगों ने नाराजगी जताई थी।
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'किसी का भाई किसी की जान' के इस हिट गाने में सलमान के साथ साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश और आरआरआर स्टार राम चरण ने अपने जबरदस्त डांस से फैंस का दिल जीत लिया। गाना आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये बड़े स्टार्स आएंगे नजर
सलमान खान की इस एक्शन थ्रिलर, ड्राम फिल्म में साउथ की दमदार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल अहम किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Bollywood Stars: महेश भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक, अपने ही बच्चों को लिप किस करने पर ट्रोल हुए ये स्टार्स