इस रोल में आएंगी नजर
रविवार को सलमान खान फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की एक्ट्रेस शहनाज गिल का है। इस वीडियो में शहनाज गिल फिल्म में अपने रोल में बारे में बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो के अनुसार सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल सुकून नाम की लड़की का किरदार अदा कर रही हैं, जो कि काफी चुबुली है।
कब रिलीज होगी फिल्म
शहनाज गिल का यह वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बीते काफी समय से शहनाज इस फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा इस फिल्म में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और भूमिका चावला जैसे कई स्टार्स मौजूद हैं।
कैसा लगा ट्रेलर
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर की बात करें तो बीते कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म में सलमान का जुदा अंदाज देखने को मिला था। वहीं पलक तिवारी सलमान खान की प्रेमिका का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। ट्रेलर सलमान के फैंस को खूब पसंद आया था।