'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। भाईजान की यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में साउथ की दिग्गज अभिनेत्री पूजा हेगड़े सलमान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
सलमान खान की तारीफ में कही यह बात
इस बीच शहनाज ने सलमान और बिग बॉस के दिनों के बारे में बातें शेयर की हैं। 'दबंग खान' के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सलमान उन्हें अक्सर मोटिवेट करते रहते हैं, उन्होंने हमेशा उनसे कहा है कि तुममें बहुत पोटेंशियल है, तुम अपने उपर काम करोगी तो काफी अच्छा कर सकती हो।
'बिग बॉस' में हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार
वहीं, फिल्म के रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में वह बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। हालांकि, उन्होंने सारी प्रतिक्रियाओं को काफी पॉजिटिव तरिके से लिया और अपने उपर काम भी किया।
Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन की याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को समन जारी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई मुख्य कलाकार हैं।
यह भी पढ़ें- Jubilee Casting EXCLUSIVE: वामिका से पहले इस हीरोइन को मिला कोठेवाली के किरदार का ऑफर, शर्तों के चलते हुई बाहर