फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: एलन मस्क के आगे अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बिग बी ने ट्विटर मालिक से कही ऐसी बात

Thu, 20 Apr 2023 01:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन अपने विनम्र व्यवहार को लेकर जाने जाते हैं, इसके अलावा वह अपने मजेदार अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क  को ऐसे ही मजेदार अंदाज में एक बात कही है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेता हर मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपना व्लॉग लिखना भी नहीं भूलते हैं। वह रोज उसपर कुछ न कुछ अपडेट साझा करते रहते हैं। ऐसे में लिखते वक्त कई बार अभिनेता से गलती भी हो जाती है, जिसे सुधार नहीं सकते। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क से एक विनती की है। 

विज्ञापन


अमिताभ ने कही यह बात
अमिताभ बच्चन अपने विनम्र व्यवहार को लेकर जाने जाते हैं, इसके अलावा वह अपने मजेदार अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क  को ऐसे ही मजेदार अंदाज में एक बात कही है। उन्होंने लिखा, अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पर एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज!!! बार बार जब गलती हो जाती है, और शुभचिंतक बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट डिलीट करना पड़ता है, और गलत ट्वीट को ठीक कर के फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं। 


इसे भी पढ़ें- Hrithik Roshan Success Mantra: खुल गया ऋतिक रोशन के हरदम मुस्कुराते रहने का राज, कामयाबी का बेहद जरूरी नुस्खा
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन खूब एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास भी नजर आने वाले हैं। बीते दिनों अभिनेता को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद घायल हो गए थे और घर पर ही आराम कर रहे थे। बहुत जल्द अभिनेता अपने काम की ओर वापसी करेंगे। इसके अलावा उनके मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति का अगला सीजन भी जल्द शुरू होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें