फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: फैंस की डिमांड पर इवेंट के दौरान शर्टलेस हुए सलमान खान, यूजर्स बोले- सिक्स पैक किधर हैं?

Mon, 10 Apr 2023 11:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान का यह अंदाज जहां उनके फैंस को पसंद आया, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में है, जो इसी महीने ईद के मौके पर रिलीज होगी। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर को फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसमें वह शर्टलेस होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी 'किसी का भाई किसी की जान', इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म

वायरल हुआ वीडियो
सलमान खान की यह वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है। यह दरअसल, 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की है। इसमें सलमान खान अपनी शर्ट उतारते नजर आ रहे हैं। यह सलमान खान का चिर-परिचित अंदाज है। अपनी अधिकांश फिल्मों में वह शर्टलेस होकर दर्शकों से ताली बजवाते नजर आए हैं। अब एक इवेंट में फैंस की डिमांड पर भी वह ऐसा करने से पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन

Archana Gautam: एमसी स्टैन को अर्चना गौतम ने बताया डबल स्टैंडर्ड, बोलीं- उसने अब्दू का इस्तेमाल किया
विज्ञापन


यूजर्स ने किया ट्रोल
सलमान खान का यह अंदाज जहां उनके फैंस को पसंद आया, वहीं कुछ यूजर्स सलमान को ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लेकिन, सिक्स पैक किधर हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे, सिक्स पैक वाली टीशर्ट ही नहीं पहनी!' एक यूजर ने लिखा, 'लगता है सिक्स पैक घूमने निकल गए हैं।' वहीं सलमान के फैन उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'फिटनेस आइकन ऑफ इंडिया।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू जैसे सितारे नजर आएंगे। इनके अलावा शहनाज गिल, भूमिका चावला और पलक तिवारी जैसे स्टार्स भी फिल्म का हिस्सा हैं।
Aditya Narayan: गाने से रिप्लेस होने को लेकर छलका आदित्य का दर्द, बोले- आखिरी मिनट पर मेकर्स ने बदल दिया सिंगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें