फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर किशोर प्रधान का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 12 Jan 2019 02:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kishore pradhan
विज्ञापन

हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता किशोर प्रधान का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उन्हें बॉलीवुड की हिट फिल्म 'जब वी मेट' में एक स्टेशन मास्टर की भूमिका में देखा गया था। मशहूर मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने सोशल मीडिया पर किशोर के निधन की जानकारी दी। 

विज्ञापन


फिल्म 'जब वी मेट' में एक स्टेशन मास्टर की भूमिका में उन्होंने डायलॉग 'लड़कियां खुली तिजोरी की तरह होती हैं' बोला था जो बहुत पॉपुलर हुआ था। किशोर ने करीना कपूर को यह सलाह तब दी थी जब वह आधी रात को फिल्म में लीड रोल कर रहे शाहिद कपूर की वजह से अपनी ट्रेन मिस कर देती हैं। किशोर को आखिरी बार मराठी फिल्म शुभ लगन सावधान में देखा गया था।

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने फिल्म में किशोर के को-स्टार सुबोध भावे से बात की जिस पर उन्होंने बताया 'हमने फिल्म में साथ काम किया, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद से किशोर से मेरी बात नहीं हो पाई, मुझे पता चला था कि उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं है, मैं इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि में शूट के लिए शहर से बाहर गया हुआ था, दरअसल मुझे भी उनके निधन का असल कारण नहीं पता है, उनका परिवार उनके निधन से बेहद कमजोर पड़ गया है और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।' 
विज्ञापन

 

बता दें कि महेश मांजरेकर की फिल्म लालबाग परेल और संतोष मांजरेकर की शिवाजी राव भोंसले बॉलटॉय में उनकी भूमिका को फिल्म आलाचकों ने खूब सराहा था। उन्होंने 100 से भी ज्यादा मराठी थिएटर के नाटकों में काम किया है और 18 अंग्रेजी नाटको में भी वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

गौरतलब है कि स्कूल के दौरान से ही उन्होंने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। पहले वह कॉलेज में एक्ट किया करते थे बाद में उन्होंने खुद का ही थिएटर ग्रुप नटराज शुरू किया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें