हिंदी सिनेमा का तो कहानियों को लेकर हाल खस्ता है ही, टीवी सीरियल भी कहानी के संकट से जूझने लगे हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' की कहानी को घुमाकर बने सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' की कामयाबी के बाद 90 के दशक की एक और फिल्म 'डर' पर एक नया सीरियल तैयार हो गया है। इस नए सीरियल का नाम है, 'एक थी रानी और एक था रावन'। सीरियल से दो नए कलाकारों राम यशवर्धन और मानुल चुडासमा की छोटे परदे पर एंट्री हो रही है। यह सीरियल छोटे परदे पर बंद हो रहे सीरियल 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की जगह लेने वाला है।
आपको बता दें कि फिल्म मैंने प्यार किया सलमान खान की डेब्यू फिल्म में इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री मुख्य भूमिका में थी। फिल्म मैंने प्यार किया साल 1989 में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म डर शाहरुख खान की ऐसी फिल्म में से एक है जिसमें उन्हें विलेन के रोल में काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म डक में शाहरुख खान के अलावा अभिनेत्री जूही चावल और सनी देओल मुख्य भूमिका में रहे थे। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी।