फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiran Rao: किरण राव ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कहा- ‘सभी लोगों को मेरा सलाम’

Fri, 17 Jul 2026 01:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiran Rao on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसके बाद उनकी सेहत पर काफी असर पड़ा है। इसके बाद कई कलाकारों ने उनका समर्थन कर उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की। अब फिल्ममेकर किरण राव ने भी एक पोस्ट शेयर कर उनका समर्थन किया है। 

विज्ञापन
किरण राव और सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर किरण राव ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। इससे ठीक पहले एक्टर आमिर खान ने यह साफ किया था कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ ‘रैंचो’ का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था, लेकिन साथ ही उन्होंने वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता भी जताई थी।

देश आपका आभारी है

विज्ञापन

किरण राव ने भी कई अन्य सेलेब्स की तरह वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। समर्थन दिखाने के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर सोनम वांगचुक की तस्वीर लगाई, जिस पर लिखा था- 'मैं सोनम का सपोर्ट करती हूं।'

अपने नोट में किरण राव ने लिखा, ‘मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके, सीजेपी और इस देश के उन सभी नागरिकों के साथ खड़ी हूं- चाहे वे युवा हों या बुजुर्ग- जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं।

सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और बाकी सभी लोगों को मेरा सलाम, जो न्याय सुनिश्चित करने के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं। आपने हमें हमारी उदासीनता से जगाया है और याद दिलाया है कि हर आवाज मायने रखती है। देश आपका आभारी है।’

विज्ञापन

भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

हम लोगों को सुना जाना हमारा अधिकार है
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह देखना बहुत दुखद है कि 19 दिनों के बाद भी इस अनशन को लेकर पूरी तरह चुप्पी बनी हुई है। आखिर ऐसा क्या होगा कि सत्ता में बैठे लोग जनता की बात सुनें? यह चौंकाने वाला और अमानवीय है। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करे, छात्रों के दर्द को समझे और इस गतिरोध को खत्म करे। हम लोगों को सुना जाना हमारा अधिकार है।’  

आमिर खान और सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
रैंचो के किरदार पर क्या बोले आमिर खान? 
किरण राव का यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ के ‘रैंचो’ किरदार को लेकर लंबे समय से चली आ रही धारणा पर अपनी बात रखी।

आमिर ने कहा कि यह धारणा गलत है और फिल्म बनाते समय न तो उन्हें और न ही फिल्म के लेखकों को सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए उम्मीद भी की कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। यह बयान अनशन के 20वें दिन आमिर की पहली प्रतिक्रिया थी।

ये भी पढ़ें- Aamir Khan: ‘हम सोनम वांगचुक को जानते भी नहीं थे’, आमिर ने किया बड़ा खुलासा; बताया क्या है सबसे बड़ी गलतफहमी
 
विज्ञापन

अनशन पर सोनम वांगचुक - फोटो : पीटीआई
28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक
लद्दाख के जाने-माने इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़े हुए हैं। वे 28 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ‘आइस स्तूप’ बनाने के लिए मशहूर वांगचुक, रेमन मैगसेसे अवॉर्ड विजेता भी हैं। वांगचुक का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना अनशन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें