फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

King Title Reveal: 'डर नहीं, दहशत हूं', फिर एक्शन अवतार में दिखे शाहरुख, 60वें बर्थडे पर 'किंग' का टाइटल रिवील

Sun, 02 Nov 2025 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KING Title Reveal: आज रविवार को शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म 'किंग' का टाइटल रिवील किया गया। साझा किए गए अनाउंसमेंट वीडियो में किंग खान का धांसू अंदाज देखने को मिला है।
विज्ञापन
'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान 02 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर दर्शक इंतजार कर रहे थे कि उनकी आगामी फिल्म 'किंग' पर कुछ अपडेट आएगा। इंतजार आखिर पूरा हुआ। फिल्म 'किंग' का टाइटल रिवील किया गया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक धांसू वीडियो शेयर किया है। शाहरुख एक बार फिर अपने एक्शन से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन

'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कितने खून किए याद नहीं!
शाहरुख खान के खास दिन पर रेड चिलीज के यूट्यूब चैनल से एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए 'किंग' के टाइटल का आधिकारिक एलान किया गया है। वीडियो के शुरुआत में समुद्री दृश्य दिखाया गया है। बैकग्राउंड से किंग खान की आवाज आती है, 'कितने खून किए, याद नही। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में अहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है। और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, सौ देशों में बदनाम। दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम। 'किंग'। डर नहीं, दहशत हूं। इट्स शो टाइम। 

'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख का दिखा खूंखार अंदाज
पूरे वीडियो में शाहरुख खान का खूंखार अंदाज देखने को मिला है। ताबड़तोड़ गोलियां चलाते और मारधाड़ करते दिख रहे हैं। आखिरी सीन तो दहला देने वाला है, जहां वे अपने एक वार से सामने वाले का दांत तोड़ देते हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'सौ देशों में बदनाम। दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम-किंग'। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी'।
 
विज्ञापन

'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शक हुए उत्साहित
बता दें कि 'पठान' के बाद शाहरुख दूसरी बार सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।  'किंग' का अनाउंसमेंट वीडियो देख दर्शक उत्साहित हैं। लोग सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में'। साथ ही दावा कर रहे हैं कि एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आ रही है। इसी के साथ शाहरुख को 60वें जन्मदिन की भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें