फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Sharma: ब्रेकअप कीं खबरों के बीच किम ने डिलीट की लिएंडर पेस संग अपनी तस्वीरें, कयासों का बाजार गर्म

Tue, 04 Apr 2023 04:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2021 में किम ने भारतीय टेनिस स्टार प्लेयर लिएंडर पेस संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। इस रिपोर्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है। अब खबर आ रही है कि किम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और बॉयफ्रेंड की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है।
विज्ञापन
लिएंडर पेस-किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली  किम शर्मा अभी लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। अभिनेत्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है।  साल 2021 में किम ने भारतीय टेनिस स्टार प्लेयर लिएंडर पेस संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। इस रिपोर्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है। अब खबर आ रही है कि किम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और बॉयफ्रेंड की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है।

 

किम और बॉयफ्रेंड का हुआ ब्रेकअप

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किम ने अपने बॉयफ्रेंड  लिएंडर पेस से दूरी बना ली है। पिछले काफी दिनों से यह खबर आ रही थी कि इस कपल के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए अब दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। यह कपल कभी भी अपने तलाक की घोषणा कर सकता है। इन कयासों के बीच अब किम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीरें डिलीट कर दी है।

Bollywood: महिलाओं पर आधारित फिल्मों में इन एक्ट्रेस ने दिखाया दम, अपने अभिनय से लोगों को किया इंप्रेस

 

इंस्टाग्राम से डिलीट की तस्वीरें

विज्ञापन

गौरतलब है कि किम शर्मा ने लिएंडर के साथ 29 मार्च को आखिरी पोस्ट शेयर किया था। यह दोनों अपनी डेटिंग की सालगिरह मना रहे थे। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 365 दिन बीत गए। ऐसे ही अनगिनत दिन बीतते जाएंगे। ये खुशियां बढ़ती जाएंगी। यूं ही एक दूसरे से सीखते जाएंगे। ढेर सारा प्यार और शुक्रिया। अब यह तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट हैं। इसके अलावा किम ने अपने और बॉयफ्रेंड की रोमांटिक तस्वीरें भी डिलीट कर दी । 

Shiamak Davar: गीगी हदीद मामले में वरुण को मिला कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट,बोलें- सब कुछ प्री-प्लान था

दो साल तक किया डेट

विज्ञापन

अब किम के इस कदम के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि हो रही हैं। हालांकि, लिएंडर के इंस्टाग्राम पर कपल की तस्वीरें मौजूद हैं। बता दें किम और लिएंडर ने साल 2021 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने ही अपने रिश्ते पर सोशल मीडिया पर मुहर भी लगाई थी। 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें