फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किक' ने बनाए न टूटने वाले कई रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर फिल्में शुक्रवार से लेकर रविवार तक अच्छा कारोबार करती हैं। एक दिन में 38 करोड़ की ओपनिंग मिलने के रिकॉर्ड बन चुके हैं। लेकिन यह रिकॉर्ड शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच में ही बने हैं। सलमान खान की किक ने एक नए तरीके का रिकॉर्ड गढ़ा है। किक फिल्म ने मंगलवार को 28 करोड़ का करोबार किया। मंगलवार के लिए यह अब तक का किया गया सबसे बड़ा कारोबार है। इसके पहले आमिर खान की फिल्म धूम 3 मंगलवार को 26 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। किक को यह कलेक्शन इसलिए मिल सका क्योंकि उसी दिन ईद का त्योहार था।
विज्ञापन

150 करोड़ की तरफ

यह साल की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसके पहले इस साल कोई भी फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। अगर सलमान की ही फिल्‍मों की बात करें तो एक था टाइगर के बाद किक दूसरी ऐसी फिल्‍म है जिसने इतनी तेजी के साथ 150 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।

दस दिन में 200 करोड़

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि किक फिल्‍म फिल्म 10 दिन के अंदर 200 करोड़ कमा लेगी। 25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने सात दिनों के बाद 150 करोड़ कमा लिए हैं। यह 31 जुलाई तक की कमाई है। जिस रफ्तार से फिल्म कारोबार कर रही है उसे देखकर लग रहा है कि फिल्‍म 200 करोड़ का आंकड़ा 10 दिन के अंदर छू लेगी।

विज्ञापन

इस शुक्रवार कोई फिल्‍म नहीं

एक अगस्त से एक बार फिर से वीकेंड शुरू हो गया है। इस शुक्रवार कोई भी फिल्‍म रिलीज न होने का भी सीधा लाभ इस फिल्म को मिलेगा। अब किक को टक्कर देने के लिए आठ अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्‍म इट्स इंटरनेटमेंट रिलीज होगी। तब तक यह फिल्म 200 करोड़ से ऊपर निकल चुकी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें