इस विज्ञापन से हुई फेमस-
इन दिनों रश्मिका मंदाना फेमस ब्रांड Macho sports के विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एड में उन्होंने एक्टर विक्की कौशल के साथ काम किया है। इस विज्ञापन में रश्मिका का अंदाज एक चुलबुली लड़की का था। रश्मिका मंदाना ने इस एड में एक योगा ट्रेनर की भूमिका निभाई है। हालांकि इस विज्ञापन की वजह से रश्मिका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन ये विज्ञापन बहुत तेजी से वायरल हुआ था खबरों के मुताबिक अगर विज्ञापनों की बात की जाए तो इसे सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। पहले ये विज्ञापन कियारा आडवाणी को ऑफर हुआ था लेकिन समय न होने की वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।