फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani-Sidharth Baby Girl: सिद्धार्थ-कियारा के घर आई एक नन्ही परी, पेरेंट्स बने कपल

Tue, 15 Jul 2025 11:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Sidharth Malhotra welcomed Baby Girl: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर किलकारी गूंज उठी है। कपल के यहां बिटिया का जन्म हुआ हैा।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने बिटिया के रूप में अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। आज मंगलवार को अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि कियारा आडवाणी ने फरवरी में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। 

विज्ञापन

सिद्धार्थ कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
नेटिजन्स ने दी बधाई
बेटी के जन्म की खुशी में नेटिजन्स सिड-कियारा को बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुबारक'। एक यूजर ने लिखा, 'पावर कपल को माता-पिता बनने पर बधाई'। वहीं नेटिजन्स ये भी लिख रहे है कि 'सभी स्टूडेंट्स को बिटिया हुई है'। दरअसल, बात फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को लेकर हो रही है। इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।




सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से जोड़ा कनेक्शन
आलिया भट्ट ने भी बेटी राहा का स्वागत किया है। वरुण धवन भी बेटी के पिता हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर भी बिटिया ने जन्म लिया है। इस पर नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लीड स्टार्स के पहली संतान बेटी हुई है'।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2023 में हुई कपल की शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साल 2023 में शादी रचाई। कपल की शादी राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में हुई। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। कपल की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी। 
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
सिद्धार्थ और कियारा का वर्क फ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। मगर, इसकी रिलीज डेट टल गई है और अब ये अगस्त में दर्शकों के बीच पहुंचेगी। इसमें सिड के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें