फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलो फोटो खिंचवाने से कियारा आडवाणी ने किया इनकार, सिद्धार्थ के साथ ही दिए पोज; फैंस ने कहा- ‘नजर ना लगे’

Sun, 05 Apr 2026 06:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara And Sidharth: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों इंटरनेट पर खूब तारीफें बटोर रही हैं। हाल ही में रेड कार्पेट पर उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद से ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सुर्खियों में रहते हैं। कपल अक्सर इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो फैंस काफी पसंद कर रह हैं। देखिए वीडियो में क्या है खास। 

विज्ञापन


सोलो फोटो के लिए कियारा ने किया इनकार
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी कियारा से सोलो फोटो के लिए कहते हैं और सिद्धार्थ से साइड में होने को कहते हैं। यहां तक कि सिद्धार्थ खुद भी कियारा से आगे बढ़कर सोलो पोज देने के लिए कहते हैं, लेकिन कियारा तुरंत मना कर देती हैं और उनके साथ ही आगे बढ़ जाती हैं। कियारा का यह छोटा सा जेस्चर लोगों का दिल जीत रहा है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

2023 में हुई थी दोनों की शादी 
आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने साल 2023 में ग्रैंड शादी की थी और तब से ही दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। यह वायरल वीडियो फिल्मीग्यान द्वारा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने रेडिट पर लिखा, ‘मुझे लगता है कि ये सच में सबसे क्यूट कपल हैं, इनके बीच का प्यार और बॉन्ड बहुत प्योर और क्यूट लगता है।’

विज्ञापन

वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें, तो कियारा आडवाणी यश के साथ टॉक्सिक मूवी में नजर आएंगी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ पिछले साल आई फिल्म ‘परम सुंदरी’ में देखा गया था। अब वो तमन्ना भाटिया के साथ ‘वीवीएएन’ नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें