फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa: कार्तिक आर्यन की राह चलीं खुशी कपूर, 'लवयापा' में श्रीदेवी की लाडली का होगा इतने मिनट का मोनोलॉग

Tue, 14 Jan 2025 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Loveyapa: सिनेमा की दुनिया की दो बड़ी हस्तियों के बच्चे पहली बार बड़े परदे पर किस्मत आजमाने आ रहे हैं। फिल्म 'लवयापा' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें खुशी कपूर का लंबा मोनोलॉग देखने को मिलने वाला है। 
विज्ञापन
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' देखी है? अगर देखा होगी तो इस फिल्म में उनका मोनोलॉग तो याद ही होगा। यह उनकी पहचान बन गया है। कार्तिक आर्यन किसी इवेंट में शामिल हों फैंस उनसे इस मोनोलॉग की डिमांड करने लगते हैं। अब कुछ ऐसा ही प्रयोग खुशी कपूर करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लवयापा' में उनका मोनोलॉग है। इसकी अवधि भी कम नहीं है।

विज्ञापन

कितने मिनट का होगा मोनोलॉग
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर फिल्म 'लवयापा' में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इसका ट्रेलर बीते दिनों लॉन्च हुआ। हालांकि, इसे ठंडी प्रतिक्रिया ही मिली है। इस बीच फिल्म में खुशी के मोनोलॉग की खबर आ रही है। फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक 'लवयापा' में खुशी कपूर का आठ मिनट लंबा मोनोलॉग होगा। 

यह खबर भी पढ़ें:
Harsha Richhariya: 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं', हकीकत खुलते ही इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया की सफाई

उम्मीदों पर उतर पाएंगी खरी?
इसमें कोई दोराय नहीं कि कार्तिक आर्यन का मोनोलॉग दर्शकों के दिमाग पर छप गया है। अब आगामी फिल्मों में अगर कोई मोनोलॉग पेश करता है तो उम्मीदें भी उसी किस्म की होंगी। ऐसे में अगर खुशी कपूर का मोनोलॉग दर्शकों को देखने को मिलता है तो क्या वे उम्मीदों पर खरी उतर पाएंगी? बता दें कि मोनोलॉग को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें:
Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के बाद अमीषा पटेल को मिले खून से लिखे खत? बोलीं- काफी डरावना था...
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'लवयापा' वैलेन्टाइन वीक में रिलीज होगी। तारीख है 07 फरवरी 2025। इसमें ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तानविका परलीकर और कीकू शारदा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म मोबाइल और तकनीक के दौर में Gez Z की मोहब्बत और रिश्तों के प्रति गंभीरता की पोल खोलती है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Azaad: 'मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है', जान्हवी-खुशी से तुलना किए जाने पर बोलीं रवीना की बेटी राशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें