फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff: बेबी जॉन की असफलता पर जैकी श्रॉफ की प्रतिक्रिया, बोले- निर्माताओं के लिए बहुत दुख होता है

Tue, 14 Jan 2025 05:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Shroff: वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश जैसे सितारों से सजी 'बेबी जॉन' बुरी तरह फ्लॉप हुई। 'बेबी जॉन' की विफलता के बहाने हाल ही में जैकी श्रॉफ ने फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ, बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले अपने एक्शन के लिए जबर्दस्त सुर्खियां बटोरने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। इसमें वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश के साथ एक्टर जैकी श्रॉफ भी नजर आए। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की विफलता पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

प्रोड्यूसर्स के लिए खराब लगता है
फिल्म 'बेबी जॉन' के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए जैकी श्रॉफ का कहना है कि उन्हें निर्माताओं के लिए खराब लगता है। उन्होंने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में यह कहा। बेबी जॉन में जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका में नजर आए। कथित तौर पर बेबी जॉन को करीब 180 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनाया गया। फिल्म 50 करोड़ रुपये भी जुटा पाने में नाकाम साबित हुई।

 

भरोसे के साथ पैसा लगाते हैं निर्माता
जैकी श्रॉफ से जब पूछा गया कि क्या फिल्म के खराब प्रदर्शन से उन पर असर पड़ता है? इस पर उन्होंने कहा, 'निर्माता सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। वे इन प्रोजेक्ट्स में बहुत सारा पैसा लगाते हैं और बहुत ही भरोसे के साथ पैसा लगाते हैं। जब वे इस लागत को वसूल नहीं कर पाते तो बहुत तकलीफ होती है। एक कलाकार के तौर पर बेशक आप चाहते हैं कि आपके अभिनय को पसंद किया जाए, लेकिन आप यह भी चाहते हैं कि यह सिनेमा अच्छा चले'।

यह खबर भी पढ़ें:
Harsha Richhariya: 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं', हकीकत खुलते ही इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया की सफाई
विज्ञापन

बजट का सिर्फ इतने प्रतिशत निकाल पाई
फिल्म की असफलता पर जैकी श्रॉफ ने कहा, 'दुख होता है पर खुद के लिए नहीं, प्रोड्यूसर्स के लिए ज्यादा दुख होता है'। आप अपना काम गंभीरता से करते हो, लेकिन जिस शख्स ने इसमें पैसा लगाया होता है आपको उसके लिए भी सोचना होता है। बता दें कि फिल्म 'बेबी जॉन' का निर्देशन कलीस ने किया। इसे एटली, ज्योति देशपांडे और मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अपने बजट का सिर्फ 24.55 प्रतिशत ही निकाल पाई।

यह खबर भी पढ़ें:
Bollywood: ऋषि कपूर से लेकर श्रीदेवी तक, निधन के बाद रिलीज हुई इन सितारों की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें