फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: मां श्रीदेवी की यादों को इस तरह संजोकर रख रही हैं खुशी कपूर, जानिए एक्ट्रेस का खास तरीका?

Fri, 23 May 2025 06:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी ने बताया कि वह अपनी मां की यादों को अलग ढंग से संजोकर रख रही हैं। इस तरह से वह खुद को श्रीदेवी के करीब महसूस करती हैं। जानिए, किस तरह से एक्ट्रेस खुशी ने संजोकर रखा है अपनी मां की यादों को? 

विज्ञापन
श्रीदेवी और खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेवी का अचानक दुनिया को अलविदा कहना उनके फैंस के लिए भी एक दुखद खबर थी। परिवार तो श्रीदेवी के जाने से टूट ही गया। श्रीदेवी की बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर कोशिश करती हैं कि मां की विरासत को आगे लेकर जाएं। हाल ही में खुशी कपूर ने बताया कि वह अपनी मां की यादों को अपने साथ संजोकर रख रही हैं। 

विज्ञापन


श्रीदेवी के स्टाइल को ट्रिब्यूट 
खुशी कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में बताया कि वह अपनी मां की ड्रेसेस को दोबारा से पहनती हैं, इस तरह वह अपनी मां के स्टाइल को ट्रिब्यूट दे रही हैं। साथ ही ऐसा करने से खुशी अपनी मां से जुड़ाव भी महसूस करती हैं। वह मानती हैं कि फैशन के जरिए श्रीदेवी की यादों को अपने पास रखने का मौका उन्हें मिला है। 

ये खबर भी पढ़ें:Khushi Kapoor: क्या खुशी ने कंफर्म कर दिया वेदांग के साथ रिलेशनशिप? पेंडेंट के डिजाइन से शुरू हुई चर्चा 

खुशी की नजर में फैशन के अलग मायने 
खुशी कपूर के लिए फैशन की अलग ही परिभाषा है। वह कहती हैं, ‘मैं वही पहनती हूं जो मुझे सही लगता है। मैं हर तरह का फैशन, ड्रेसेस पहन सकती हूं।’ बताते चलें कि फिल्म ‘आर्चीज’ के जरिए खुशी कपूर ने एक्टिंग में डेब्यू किया था, इस फिल्म में उनका ड्रेसिंग सेंस यंग ऑडियंस को काफी पसंद आया था। 

ये खबर भी पढ़ें: Khushi Kapoor: इन फिल्मों के लिए हुई खुशी कपूर की आलोचना, कहा- बिना फायदे वाली चीज पर ध्यान नहीं देती 

खुशी कपूर का करियर फ्रंट 

विज्ञापन

फिल्म ‘आर्चीज’ के बाद खुशी कपूर ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। ‘नादानियां’ में उनकी एक्टिंग की काफी आलोचना हुई। खुशी कपूर जल्द ही एक फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली है। हाल ही में खुशी कपूर ने अपने करियर फ्रंट के बार में कहा, ‘आप जल्द ही इस बारे में सुनेंगे, मैं एक स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें