फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर खुशी ने किया बहन का शुक्रिया, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने साझा की तस्वीर

Fri, 06 Mar 2026 04:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jhanvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर को साउथ इंडस्ट्री, बॉलीवुड के साथ घर वालों की भी स्पेशल विशिंग पोस्ट मिल रहीं हैं। इस खास दिन एक्ट्रेस की बहन खुशी और उनके करीबी शिखर पहाड़िया ने भी उन्हें विश किया है। 

विज्ञापन
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर स्टार्स समेत फैंस से भी काफी प्यार मिल रहा है। इस मौके पर एक्ट्रेस की बहन खुशी कपूर ने भी उन पर खुल कर प्यार लुटाया। खुशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जान्हवी को बर्थ डे विश किया। 

खुशी ने लिखा भावनात्मक पोस्ट 

विज्ञापन

जान्हवी कपूर को अपनी बहन खुशी कपूर के साथ अक्सर नजर आती हैं। कभी कोई त्यौहार हो या फिर पार्टी हर जगह दोनों सिस्टर गोल्स पूरे करती हैं। अब जान्हवी के बर्थ डे के मौके पर खुशी ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा ‘तुम मेरी बहन होने के साथ मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी सलाहकार, मेरी गुरु और मेरी हर शरारत में साथ देने वाली हो। तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। खुद एकअच्छा इंसान होने और मुझे भी बनने में मदद करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं प्रार्थना करती हूं हर जन्म में तुम मेरी बहन बनो।’ इसके साथ खुशी ने अपने और बहन के बचपन की तस्वीर भी पोस्ट की।


विज्ञापन

जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : ट्विटर

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी किया विश 
जान्हवी को कई बार अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया है। जान्हवी को हर साल उनके बर्थ डे पर वो अलग अंदाज में विश करते आए हैं। इस बार भी उन्होंने एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी । साथ ही उनकी एक तस्वीर भी साझी की है। तस्वीर में जान्हवी अपने डॉग के साथ हैं। इस फोटो को शिखर ने ‘हैप्पी बर्थ डे’ लिखकर हार्ट इमोजी से सजाया है। 





जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में 
पिछले साल जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हुई। इसके बाद वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आईं। अब उनकी फिल्म ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह मुख्य रूप से एख साउथ फिल्म है। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ वह एक दमदार किरदार अपने फैंस को दिखाने वालीं हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें