को- स्टार रामचरण ने दी बधाई
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'पेड्डी' में उनके अपोजिट साउथ स्टार रामचरण हैं। इस खास मौके पर उन्होंने भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया फिल्म 'पेड्डी' के दौरान हुए जान्हवी की शूटिंग मूमेंट्स की रील शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा ‘हैप्पी बर्थ डे,अचियम्मा’ तुम्हारी काम के प्रति लगन देख कर बहुत अच्छा महसूस हुआ। तुम्हारा यह साल अच्छा गुजरे।'
कब आ रही है 'पेड्डी'
रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।