फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: वेदांग के साथ डेटिंग को लेकर फिर चर्चा में आईं खुशी कपूर, फोन के वॉलपेपर ने दी अफवाहों को हवा

Mon, 29 Jul 2024 02:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द आर्चीज' के बाद से ही खुशी कपूर का नाम उनके सह-कलाकार वेदांग रैना के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में मीडिया में खुशी के फोन का वॉलपेपर कैप्चर किया गया है, जिसमें वेदांग नजर आए हैं। 
विज्ञापन
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, वेदांग रैना, शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम @deepakyadav___
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोनी कपूर की लाडली बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना अभिनय डेब्यू किया है। हालांकि, खुशी कपूर डेब्यू से पहले से ही अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुकी थीं। खुशी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी फिल्म की रिलीज के बाद अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब खुशी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। आइए जानते हैं क्यों।
विज्ञापन


वेदांग रैना के साथ फिर जुड़ा खुशी कपूर का नाम
'द आर्चीज' के बाद से ही खुशी कपूर का नाम उनके सह-कलाकार वेदांग रैना के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में मीडिया में खुशी के फोन का वॉलपेपर कैप्चर किया गया है, जिसमें वेदांग, उनकी बहन जान्हवी कपूर और जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ उनकी एक तस्वीर थी।

फोन के वॉलपेपर में नजर आए कथित बॉयफ्रेंड
खुशी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया। वह टैंक टॉप और मैचिंग जॉगर्स में नजर आईं। बिना मेकअप के और बालों को पोनीटेल में बांधे खुशी एंट्री की ओर बढ़ीं। इसी समय खुशी का वॉलपेपर मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच एक बार फिर खुशी और वेदांग की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।  
विज्ञापन


राधिका-अनंत के संगीत समारोह की है तस्वीर
यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह की है। इसमें खुशी पिंक साड़ी और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज में अपने कथित बॉयफ्रेंड वेदांग के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, जान्हवी ने मिनी सीक्विन्ड बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है। शिखर ने प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है। बता दें कि इससे पहले इससे पहले करण जौहर के चैट शो, कॉफी विद करण सीजन 8 में खुशी ने वेदांग के साथ डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

 

Amitabh Bachchan: फैन ने न्यू जर्सी में घर के बाहर लगाया था बिग बी का स्टैच्यू, गूगल मैप्स में मिली यह खास जगह

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें