फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी कपूर और निम्रत कौर ने रैंप पर बिखेरा जलवा, मनीष मल्होत्रा ने इस वजह से कैंसल किया शो

Sat, 21 Mar 2026 03:46 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khushi Kapoor and Nimrat Kaur Ramp Walk: मुंबई के एक फैशन वीक में हाल ही में अनन्या पांडे ने रैंप वॉक की। शनिवार को खुशी कपूर और निम्रत कौर ने भी रैंप वॉक की है। साथ ही एक खास वजह से डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना शो कैंसिल कर दिया है। 

विज्ञापन
निम्रत कौर और खुशी कपूर ने किया रैंप वॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेस मुंबई के चर्चित फैशन वीक में नजर आ रही हैं। नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए शो स्टॉपर बन रही हैं। शनिवार को भी खुशी कपूर और निम्रत कौर ने रैंप वॉक की, दोनों का लुक काफी हटकर था। साथ ही इस फैशन वीक में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का शो भी होने वाला था लेकिन अब यह कैंसिल हो गया है। जानिए, ऐसा किस कारण हुआ? 

मनीष मल्होत्रा का शो इस वजह से हुआ कैंसिल

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की गई है कि मनीष मल्होत्रा का शनिवार का फैशन शो रद्द कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हुआ है। इस वक्त वह एक असहनीय दुख से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए फैशन शो करना मुमकिन नहीं है। अब उनकी जगह पर अनुराग गुप्ता का शो फैशन लवर्स काे देखने को मिलेगा।

खुशी कपूर ट्रेडिशनल अटायर में दिखीं
मुंबई के फैशन वीक में खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक की। वह ट्रेडिशनल अटायर में दिखीं। उनकी ड्रेस को आयशा राव ने डिजाइन किया है। खुशी लहंगा ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे पहले भी वह कई फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुकी हैं। 

विज्ञापन

 


 

विज्ञापन


(निम्रत कौर का लुक)

निम्रत कौर ने बताया फैशन मंत्रा 

निम्रत कौर ने भी पार्टी वियर इंस्पायर ड्रेस रैंप वॉक के लिए पहनी है। साथ ही अपना फैशन फंडा भी बताया है। वह कहती हैं कि अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ड्रेसेस पहनी चाहिए, तभी आप अच्छे लग सकते हैं। 
 


 
 

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें