‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं, लेकिन इसने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे।
सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। अब फिल्म से जुड़े फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।