बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई अर्जुन कपूर की तारीफ की है। अर्जुन कपूर 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनकी खतरनाक एंट्री दिखाई गई है। इसी एंट्री मूमेंट की फोटो खुशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
खुशी ने की भाई की तारीफ
फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर के एंट्री मूमेंट की तारीफ कर खुशी ने लिखा, 'वोह...किलर'। खुशी ने अपने भाई की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके साथ ही उन्होंने आग वाला इमोजी भी लगाया है, साथ ही भाई को इस पोस्ट में टैग भी किया है। वहीं, जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर भाई की तारीफ वाली पोस्ट साझा की है, इसमें उनकी एक्टिंग को फिल्म में सराहा गया है।
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स वाली फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 43.5 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन थोड़ी गिरावट आई लेकिन फिल्म ने 42.5 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया। अपनी रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 35 करोड़ का बिजनेस किया है। यानी फिल्म भारत में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
रणवीर सिंह-सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे आ रहे हैं नजर
फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ अभिनीत और सलमान खान के विशेष कैमियो के साथ, सिंघम अगेन ने देश भर और विदेशों में शानदार शुरुआत की है। रणवीर सिंह की सिम्बा के किरदार में कॉमेडी को फिल्म में पसंद किया जा रहा है। उनके कॉमेडी पंच के कारण फिल्म में इंटरवल के बाद के हिस्से में तो मानो जान ही आ गई।