फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: 'खो गए हम कहां' स्टार करना चाहती हैं बोल्ड रोल्स, बोलीं- मौका मिला तो करूंगी बायोपिक में काम

Fri, 19 Jan 2024 09:46 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मैं अब किसी बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हूं। मैं किसी महिला खिलाड़ी या फिर किसी महान गायिका के बायोपिक में काम करना चाहूंगी। मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं जो सभी वर्ग के दर्शकों को पसंद आए।'
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' की सफलता का जश्न मना रही हैं। हर तरफ उनके काम की तारीफ हो रही है। तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को जो सफलता मिली है, अनन्या ने कभी उसकी कल्पना भी नहीं की थी। फिल्म में उन्होंने 'अहाना' का किरदार निभाया है जो नौकरी छोड़कर अपना जिम का बिजनेस संभालना चाहती है। अनन्या पांडे का किरदार आज की युवा पीढ़ी की उलझनों और परेशानियों को दिखाता है। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए अनन्या ने बताया कि अब वे कैसी फिल्में करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


बायोपिक में करना चाहेंगी काम 
अनन्या पांडे ने अभी तक कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें उनका किरदार एक प्यारी सी लड़की का रहा है। अब अनन्या कुछ अलग और नया करना चाहती हैं। मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अब किसी बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हूं। मैं किसी महिला खिलाड़ी या फिर किसी महान गायिका के बायोपिक में काम करना चाहूंगी। मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं जो सभी वर्ग के दर्शकों को पसंद आए।'

Thursday Box Office: 'हनुमान' ने 'मेरी क्रिसमस' को चटाई धूल, महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने की इतनी कमाई

बोल्ड किरदार पर अनन्या का रिएक्शन 
'ड्रीम गर्ल 2' स्टार ने आगे कहा, 'हमारे यहां चलन है कि किसी भी स्टार को एक जैसे रोल में टाइपकास्ट कर दिया जाता है, लेकिन मैं किसी भी स्टीरियोटाइप का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। मैं सिर्फ पॉजिटिव या निगेटिव रोल नहीं निभाना पसंद करूंगी। मैं ऐसी फिल्में करना चाहती हूं जहां मैं खुद के अभिनय क्षमता को और निखार सकूं। मैं फिल्मों में ग्रे किरदार निभा चाहती हूं। एक ही जैसे किरदार अब और नहीं करूंगी।'

Sunny Leone: 'अंतर पता होना जरूरी...,' रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया

अनन्या का वर्क फ्रंट 
विज्ञापन

अनन्या पांडे के लिए साल 2023 काफी लकी रहा। अनन्या की दो फिल्में 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'खो गए हम कहां में' के किरदार से अनन्या ने दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित किया है। आने वाले दिलों में अनन्या पांडे 'कंट्रोल' और 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें