खेसारी लाल यादव ने गाने के प्रमोशन के दौरान कहा कि किसी की प्लानिंग बर्बाद मत करो। अगर बर्बाद करना है तो अपनी मेहनत से और अपनी ऊर्जा से किसी को तबाह करो। उन्होंने आगे बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर किसी के अंदर पावर है तो उनके साथ डांस करके देखे, गाना गाकर देखे ले। उनसे जीतकर देख ले। कुछ लोगों को करना नहीं आता है और खेसारी कैसे कर पा रहा है उससे वे सभी परेशान हैं।
यह भी पढ़ें:- Sunil Lahri: 'आदिपुरुष' के टीजर में वीएफएक्स दृश्यों को पचाना था मुश्किल, बोले रामायण के लक्ष्मण
बता दें कि खेसारी लाल के गाने यूट्यूब से हटाए गए थे और इसी पर अभिनेता अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह एक महीने में 20 से ज्यादा गाने गाते हैं। आप कितने ही डिलीट करेंगे? उनकी सारेगामा, वेव, स्पीड रिकॉर्ड में कोई डील नहीं है। खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड भी यूट्यूब चैनल है। यहां क्यों नहीं गाना बंद करते हैं। यहां कोई करके दिखाए। ऐसा हुआ तो मैं धज्जियां उड़ा दूं। वो उन लोगों के साथ कर रहे हैं जो अपना घर चलाना चाहते हैं। वह वैसे लोग हैं जो उस कंपनी से कुछ कमाना चाहते हैं।