भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दीवानापन' ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रखा है। यूट्यूब पर लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'दीवानापन' को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद कर रही है।
यशी फिल्म्स की ओर से रिलीज की गई फिल्म 'दीवानापन' को यूट्यूब पर 4 दिन के अंदर 50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म के गाने और खेसारी लाल यादव का एक्शन ने दर्शकों को उनका दिवाना बना दिया है। फिल्म 'दीवानापन' की कहानी एक आम आदमी के प्रेम कहानी पर आधारित है।
फिल्म 'दीवानापन' इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। बात करें खेसारी लाल की अपकमिंग फिल्म की तो वह इन दिनों फिल्म 'दबंग सरकार' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म भोजपूरी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।