फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का आया नया लुक, 'नागदेव' बनकर जीतेंगे दिल

Tue, 15 May 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' के बाद उनकी नई फिल्म का फर्स्ट लुक समाने आया है। इस नई फिल्म में भी खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में यह दोनों स्टार अब तक के अपने सबसे अलग किरदार और लुक में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की नई फिल्म का नाम 'नागदेव' है। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में यह दोनों नाग और नागिन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'नागदेव' का निर्देशन देव पांडे ने किया है। वहीं निलाभ तिवारी और रमेश सिंह फिल्म के प्रोड्यूसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता हो कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में की हैं। इन दोनों की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' 18 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'नागदेव' के फर्स्ट लुक को देखने के बाद भोजपुरी दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ जाएंगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें